चीन का 'सुपर सोल्जर' प्रोजेक्ट
भविष्य में सीमा पर चीन 'सुपर सोल्जर' तैनात कर सकता है. ये कोई रोबोट नहीं होंगे. ये ऐसे सैनिक होंगे जिनके दिमाग में एक खास चिप लगी है. हैरानी की बात ये है कि चीन इस बेहद महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर एक अमेरिकी वैज्ञानिक की मदद से काम कर रहा है. ये वही वैज्ञानिक है जिसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में रहते हुए चीन से मिले पैसों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों से झूठ बोलने का दोषी ठहराया गया था. आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. (प्रतीकात्मक AI इमेज)