पहले भी दुनिया को हैरान कर चुका है चीन
चीन ने कुछ समय पहले तब पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था, जब खबर आई कि उसके 'थ्री गोरजेस डैम' की वजह से पृथ्वी के घूमने की रफ्तार थोड़ी कम हो गई है. लेकिन अब चीन इससे भी बड़ा कारनामा करने जा रहा है. बीजिंग ने तिब्बत में यारलुंग सांगपो नदी पर एक नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा बिजली घर बन सकता है.