World Longest Escalator:चीन के वुशान शहर दुनिया का सबसे बड़ा एस्केलेटर बना है, जिसकी मदद हर रोज हजारों लोग सफर कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
1/7
दुनिया का सबसे लंबा एस्केलेटर
चीन के वुशान शहर में 905 मीटर लंबा आउटडोर एस्केलेटर शुरू हुआ है. यह पहाड़ के किनारे बनाया गया है और लोगों का रोज का सफर पहले से काफी आसान बना रहा है.
2/7
1 घंटे की चढ़ाई अब सिर्फ 20 मिनट में
पहले लोगों को ऊंचाई तक पहुंचने के लिए करीब एक घंटा पैदल चढ़ना पड़ता था. अब यही सफर एस्केलेटर से लगभग 20 मिनट में आराम से पूरा हो जाता है.
3/7
पहाड़ के हिसाब से तैयार किया गया डिजाइन
Wushan China
4/7
इसमें जुड़े हैं कई एस्केलेटर और लिफ्ट
पूरा सिस्टम एक ही मशीन नहीं है. इसमें 21 एस्केलेटर, 8 लिफ्ट, कई चलने वाले रास्ते और पैदल पुल जोड़े गए हैं ताकि लोग आसानी से ऊपर पहुंच सकें.
5/7
रोज हजारों लोग कर रहे इस्तेमाल
करीब 9 हजार लोग हर दिन इस एस्केलेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे स्कूल, अस्पताल, म्यूजियम और दूसरे जरूरी इलाकों तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान हो गया है.
6/7
रात में दिखता है शानदार नजारा
रात के समय एस्केलेटर पर लगी लाइटें इसे चमकती हुई लाइन जैसा लुक देती हैं. रास्ते में बने व्यू पॉइंट से लोग पहाड़ और नदी का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं.
7/7
चीन की नई इंजीनियरिंग का मिसाल
इस प्रोजेक्ट को दुनिया में अलग माना जा रहा है क्योंकि ऐसा सिस्टम पहले कहीं नहीं बना. कई दूसरे पहाड़ी शहर भी अब इस मॉडल को देखकर नए प्लान तैयार कर रहे हैं. (All Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.