चीन का HQ-20 एयर डिफेंस सिस्टम क्या है?
चीन ने हाल ही में HQ-20 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का पहला पब्लिक लाइव फायर टेस्ट किया जो दुनिया भर में हलचल मचा रहा है. ये सिस्टम मध्यम से ऊपरी मध्यम रेंज का है जो विमान हेलीकॉप्टर ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को रोकने के लिए बनाया गया है. 11 नवंबर 2025 को वायुसेना की वर्षगांठ पर इसका वीडियो जारी हुआ जिसमें कैनिस्टर उठाने से लेकर मिसाइल रिलीज तक सब दिखाया गया. ये टेस्ट चीन की वायु रक्षा को नई ताकत देता है और पड़ोसी देशों को चिंता में डाल रहा है.