घर के अंदर से गुजरने वाली ट्रेन
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. कहीं समुद्र के ऊपर सड़कें बनी हैं, तो कहीं पहाड़ों को काटकर शहर बसाए गए हैं. हैरान करने वाली चीजें बनाने के मामले में चीन का कोई जवाब नहीं. चीन के शहर चोंगकिंग में एक ऐसी ट्रेन चलती है, जो सीधे एक रिहायशी बिल्डिंग के अंदर से गुजरती है. पहली बार इसे देखने वाला लगभग हर इंसान यही सोचता है कि आखिर ऐसा कैसे संभव है?