कई जगह क्रिसमस पर होता है 'ड्राई डे'
क्रिसमस का त्योहार खुशियों, मिलन का उत्सव है. भारत में इस दिन को केक, पार्टी और विशेष वाइन के साथ मनाने की लंबी परंपरा रही है. हालांकि, कई बार त्योहार की तैयारियों के बीच लोग एक महत्वपूर्ण जानकारी भूल जाते हैं कि देश के कई हिस्सों में क्रिसमस को 'ड्राई डे' के रूप में मनाया जाता है.