समंदर में समा जाएंगे दुनिया के ये शहर, भारत के कई बड़े शहरों का नाम भी लिस्ट में शामिल
Rising Sea Level: दुनिया में कई ऐसे शहर हैं जिनकों लेकर नासा ने चेतावनी जारी की है की आने वाले समय में ये समंदर में समा सकते हैं. इस लिस्ट में भारतीयों शहरों का नाम भी है.
जलवायु परिवर्तन और समुद्र के बढ़ते स्तर के कारण दुनिया के कई बड़े शहर धीरे-धीरे डूबने के खतरे का सामना कर रहे हैं, जहां इंसानी गलतियों ने समस्या को और गंभीर बना दिया है.
People are also watching
2/7
नासा की चेतावनी
नासा की रिसर्च के अनुसार, कैलिफोर्निया के निचले इलाके हर साल जमीन धंसने की समस्या झेल रहे हैं और 2050 तक सैन फ्रांसिस्को के आसपास के क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं.
3/7
कोलकाता
भारत का कोलकाता शहर के ऊपर भी ये खतरा बना हुआ है. जहां समुद्र का बढ़ता जलस्तर और जलवायु बदलाव भविष्य में कई इलाकों को पानी में डुबो सकता है.
4/7
मिस्त्र का ये शहर भी लिस्ट में शामिल
मिस्र का अलेक्जेंड्रिया शहर 2050 तक अपने लगभग 30 प्रतिशत हिस्से के डूबने की आशंका झेल रहा है, जिससे करीब 15 लाख लोगों की जिंदगी पर संकट बना हुआ है.
5/7
मियामी शहर
अमेरिका का मियामी शहर समुद्र तल से बहुत कम ऊंचाई पर स्थित है और अनुमान है कि 2060 तक इसका बड़ा हिस्सा समुद्र में समा सकता है.
6/7
बांग्लादेश
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जमीन धंसने का मुख्य कारण बढ़ती आबादी और जरूरत से ज्यादा भूजल का इस्तेमाल माना जा रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है.
7/7
नाइजीरिया और इंडिनेशिया के शहर
नाइजीरिया का लागोस और इंडोनेशिया का जकार्ता हर साल बाढ़ और जमीन धंसने की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं बैंकॉक भी भविष्य में बड़े खतरे में है. समुद्र का बढ़ता स्तर, ग्लेशियरों का पिघलना और इंसानों द्वारा भूजल का अत्यधिक दोहन को इसका कारण बताया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.