कॉकरोच जनता पार्टी का धरना खत्म
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन तुरंत प्रभाव से खत्म करने का ऐलान कर दिया है. CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने शनिवार (25 जुलाई) को सरकार के साथ अपनी 3 प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद यह ऐलान किया. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 20 जून से चल रहा छात्र आंदोलन खत्म करने की बात कही है. छात्रों को घर लौटने को कहा गया है. CJP ने इस दौरान अपना नेक्स्ट प्लान भी बता दिया है. फॉरिन फंडिंग को लेकर भी जवाब दिया है.