हाउस रेंट अलाउंस टैक्स बचाने में करता है मदद
अगर आप नौकरी करते हैं, तो हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) यानी HRA जरूर मिलता है. यह सैलरी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इससे टैक्स बचाने में मदद मिलती है. हालांकि, इसके लिए रेंट देना जरूरी है. इनकम टैक्स बचाने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ लगाते हैं. कई बार HRA क्लेम करने के लिए लोग अपने घर में रहते हुए, मां या बाप को मकान मालिक दिखाते हैं. अगर आप ऐसा करते आ रहे हैं, तो अब संभल जाइए. क्योंकि, सरकार के नए नियमों से आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर में आ सकते हैं.