CM Yogi Meets Mother: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता एम्स-ऋषिकेश में भर्ती हैं. सीएम योगी ने यहां रुद्रप्रयाग हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात की.
1/10
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती अपनी मां गायत्री देवी का कुशलक्षेम जानने पहुंचे.
Cm yogi 3
2/10
एम्स-ऋषिकेश के सूत्रों ने बताया कि गायत्री देवी को अस्पताल में आंख के उपचार के लिए भर्ती किया गया था.
Cm yogi 4
3/10
उन्होंने बताया कि करीब पौने दो घंटे के अपने प्रवास के दौरान योगी ने रुद्रप्रयाग में शनिवार को हुए सड़क हादसे के घायलों से भी मुलाकात की.
Cm yogi 6
4/10
उन्होंने घायलों को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया. रुद्रप्रयाग हादसे का शिकार हुए कई लोग उत्तर प्रदेश के नोएडा, मथुरा और झांसी के रहने वाले हैं.
Cm yogi 5
5/10
इससे पहले, शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गायत्री देवी से मिलकर उनका हाल-चाल जाना था. उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी भी ली थी.
Cm yogi 2
6/10
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुए सड़क हादसे में एक और घायल के दम तोड़ने के बाद मरने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है जबकि 11 घायलों में से चार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
Cm yogi 1
7/10
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स)-ऋषिकेश की ट्रामा सर्जन रूबी कटारिया ने बताया कि शनिवार को दुर्घटना के बाद हवाई एंबुलेंस के जरिए यहां लाए गए घायलों में से एक ने देर रात दम तोड़ दिया.
Cm yogi 10
8/10
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर पहले रैतोली गांव के पास शनिवार को एक टेम्पो-ट्रैवलर सड़क से नीचे अलकनंदा नदी के किनारे तक जा गिरा था.
Cm yogi 9
9/10
इस हादसे में 10 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि चार अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था.
Cm yogi 8
10/10
प्रदेश के संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत सिंह ने कहा कि प्रथम द्रष्टया दुर्घटना का मुख्य कारण रात भर की यात्रा के कारण चालक को थकान या झपकी आना माना जा रहा है, लेकिन सही कारण का पता लगाने के लिए जांच टीम मौके पर पहुंच गयी है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.