गर्मी के मौसम में CNG कारों की स्पेशल केयर जरूरी
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. मार्च के दूसरे हफ्ते से ही कई राज्यों में टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है. इतने टेंपरेचर में धूप में खड़ी एक कार के अंदर का टेंपरेचर 70 डिग्री तक पहुंच जाता है. ऐसे में इस समय दिनभर धूप में खड़ी रहने के कारण कार में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. अगर आपकी कार CNG बेस्ड है, तो इससे आपकी हेल्थ पर बुरा असर तो पड़ता ही है. साथ ही आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है. गर्मी के मौसम में CNG कार को लेकर आपको इन 7 बातों का खास खयाल रखना चाहिए:-