जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक युवाओं का आक्रोश
एजुकेशन सिस्टम और NEET एग्जाम के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने दिल्ली में सोमवार (20 जुलाई 2026) को जोरदार प्रदर्शन किया. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP के बैनर तले प्रदर्शनकारी संसद तक मार्च करने जा रहे थे. इसी दौरान दिल्ली पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया. इसके बाद भी भीड़ नहीं हटी, तो आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. बाद में सरकार के बुलावे पर CJP नेता सौरव दास और प्रवक्ता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. उन्होंने नड्डा को CJP के मांगों की लिस्ट सौंपी है. इसके बाद नड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील भी की. पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा दिया है. हालांकि, प्रदर्शनकारी अभी भी सड़कों पर मौजूद हैं.