Coconut Island India Lakshadweep Hidden Paradise Of Arabian Sea Beautiful Beaches Coral Reefs 8270388
यहां कांच जैसा साफ पानी! भारत के इस कोकोनट आइलैंड की खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें
Coconut Island India: भारत में एक ऐसा अनोखा द्वीप है, जिसे कोकोनट आइलैंड कहा जाता है. यह जगह शोरगुल से दूर, प्राकृतिक सुंदरता और एकदम साफ समुद्री पानी के लिए मशहूर है.
भारत में तमाम तरह की घूमने-फिरने के लिए जगहें हैं. अगर आप कहीं घूमने के लिए हर बार नई जगह की तलाश करते हैं, तो यहां हम आपको भारत के एक ऐसे कोकोनट आइलैंड के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत है.
People are also watching
2/6
कहां पर है यह जगह?
कोकोनट आइलैंड भारत के सबसे मशहूर द्वीपों में शामिल है. बता दें कि यह अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप द्वीपसमूह भाग है. समंदर का साफ नीला पानी, हरे-भरे नारियल के पेड़ और सफेद चमकती की वजह से यह आइलैंड किसी स्वर्ग से कम नहीं है. इसी वजह से इसे कोकोनट आइलैंड का टैग मिला है.
3/6
कैसे पड़ा कोकोनट आइलैंड नाम?
दरअसल, इस आइलैंड पर चारों तरफ नारियल के पेड़ फैले हुए हैं और नारियल यहां के निवासियों के लिए रोजी-रोटी बन चुका है. क्योंकि इसी से कई लोग अपना घर चलाते हैं. खासतौर पर नारियल यहां की कमाई का एक प्रमुख जरिया बन चुका है.
4/6
इन लोगोंं के लिए बना है यह आइलैंड
यह जगह स्पेशली उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो शांत माहौल में अपना समय बिताना चाहते हैं. आइलैंड का वातावरण बहुत ज्यादा शांत है और इसके चारों ओर सिर्फ प्रकृतिक खूबसूरती दिखाई देती है.
5/6
समुद्र एक्टिटिवियों के मशहूर
यहां के समंदर का पानी इतना ज्यादा साफ है कि पानी में तैरती विभिन्न रंगों की मछलियां और कोरल रीफ को नंगी आंखों से देख सकते हैं. ऐसे में यह जगह उन लोगों के लिए ज्यादा खास है, जिन्हें पानी में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग करना पसंद है.
6/6
लक्षद्वीप के अन्य खूबसूरत आइलैंड्स
इसके अलावा लक्षद्वीप में घूमने-फिरने की जगहों कोई कमी नहीं है, क्योंकि यहां मिनीकॉय, अगाती, बंगारम, कदमत और कवरत्ती जैसे कई खूबसूरत आइलैंड्स देखने को मिलते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.