Congress Disclosed To Eci That Rahul Gandhi Was Given 1 40 Crore To Contest Lok Sabha Elections 2024 From Two Seats 7204416
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस उम्मीदवार को दिए थे सबसे ज्यादा रुपये, उसे मिली थी हार, जानें- राहुल गांधी को कितने मिले?
Congress News: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं और राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव जीते थे. चुनाव के बाद उन्हें लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया.
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने लोकसभा में अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी को वायनाड और रायबरेली से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 70-70 लाख रुपये दिए थे. पार्टी ने निर्वाचन आयोग को यह जानकारी दी है.
People are also watching
2/10
Congress News: इससे अधिक राशि पाने वाले एकमात्र कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह थे, जिन्हें पार्टी कोष से 87 लाख रुपये दिए गए थे, हालांकि वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की अभिनेत्री कंगना रनौत से चुनाव हार गए थे.
3/10
Lok Sabha Elections 2024: इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन उम्मीदवारों को 70 लाख रुपये दिए गए थे उनमें किशोरी लाल शर्मा शामिल थे. शर्मा ने अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को पराजित किया.
4/10
Congress: कांग्रेस नेताओं के सी वेणुगोपाल (केरल में अलाप्पुझा) और मणिकम टैगोर (तमिलनाडु में विरुधुनगर) को भी 70-70 लाख रुपये दिए गए थे.
5/10
Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक के गुलबर्गा से कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण और विजय इंदर सिंगला (पंजाब के आनंदपुर साहिब) को भी चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से 70-70 लाख रुपये मिले थे.
6/10
Congress Election Expenditure: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और दिग्विजय सिंह को क्रमशः 46 लाख और 50 लाख रुपये दिए गए थे. ये दोनों नेता चुनाव हार गए थे.
7/10
Rahul Gandhi NEws: राहुल गांधी ने रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने वायनाड की सीट छोड़ दी. वह अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं.
8/10
Lok Sabha Elections 2024: पार्टी ने संसदीय चुनाव में 99 सीटें जीती थीं और इनमें राहुल गांधी दो सीटों पर विजयी रहे थे. किसी उम्मीदवार द्वारा चुनाव प्रचार पर किए जाने वाले खर्च की एक सीमा है, लेकिन राजनीतिक दलों के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है.
9/10
Congress News: जनवरी 2022 में निर्वाचन आयोग की सिफारिश के आधार पर सरकार ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च सीमा 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 95 लाख रुपये और विधानसभा चुनाव के लिए 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी थी.
10/10
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए संशोधित व्यय सीमा अब बड़े राज्यों के लिए 90 लाख रुपये और छोटे राज्यों के लिए 75 लाख रुपये है. वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ और नतीजे 4 जून आए थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.