Who Is Conrad Sangma: नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी NPP के प्रमुख कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बन गए हैं. संगमा के साथ-साथ 11 विधायकों ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के तौर पर शपथ ली. मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने कोनराड संगमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.