dalljiet-kaur18
Zee TV की फेमस सीरियल Guddan Tumse Na Ho Payega की एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में हैं. लोगों ने Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon? सीरियल में उनके अंजली के किरदार को खूब सराहा था. हर घर में लोग उन्हें अंजली के नाम से जानने लगे थे. अंजली का यह किरदार उनको टीवी की दुनिया में एक नई पहचान दिलाई है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस तस्वीर में वह डायमंड कलर की लंबी झूमके पहने हुई हैं और कातिल भरी निगाहों से किसी के आने की बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा -ज़िन्दगी वही है जो हम बनाते हैं . हमेशा से रहे हैं ... हमेशा रहेंगे !!. फैन्स भी उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में उनकी इस तस्वीर को 26 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुकी हैं. बता दें कि दलजीत आर्मी फैमली बैकग्रांड से हैं. उनके पिता भारतीय सेना से कर्नल थे. उनकी दोनों बड़ी बहनें डिफेंस सर्विसेस में आर्मी ऑफिसर के पद पर हैं. दलजीत ने Zee TV की सीरियल Manshaa से टीवी की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल C.I.D., Aahat, Raat Hone Ko Hai और Vikram Betaal Ki Rahasya Gatha में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने कई रियालिटी शो Nach Baliye 4, Big Brother और Bigg Boss 13 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी शामिल रही हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो Nach Baliye 4 में उनके डांस पर्टनर रहे Shaleen Bhanot के साथ साल 2009 में शादी कर ली थी. उनदोनों का एक बेटा भी है. लेकिन दलजीत ने Shaleen Bhanot पर डोमेस्टिक वॉयलेंस का हवाला देकर साल 2015 में तलाक ले लिया था. फोटो साभार इंस्टाग्राम