Copper And Brass Utensils Easy Cleaning Tips And Tricks At Home 8097343
जमा मैल और काली परत का इलाज! जानें तांबे-पीतल के बर्तनों को फिर से चमकदार बनाने के आसान तरीके
Copper Utensils Cleaning Tips: तांबे और पीतल के बर्तनों पर समय के साथ मैल और काली परत जम जाती है, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खों से इन्हें नए जैसा चमकदार बनाया जा सकता है. नींबू और नमक, टमाटर का गूदा, सिरका और बेकिंग सोडा जैसे उपाय इन बर्तनों की सफाई में बेहद कारगर हैं.
तांबे-पीतल के बर्तनों पर जमा काली परत हटाने के लिए नींबू और नमक का मिश्रण बेहद असरदार है. नींबू की खट्टास और नमक के कण सफाई को आसान बना देते हैं.
People are also watching
2/8
टमाटर का गूदा
टमाटर में मौजूद प्राकृतिक एसिड तांबे-पीतल पर जमा मैल को घोल देता है. टमाटर का गूदा बर्तनों पर रगड़ें, कुछ देर छोड़ दें और फिर धोकर सुखाएं, बर्तन चमकदार हो जाएंगे.
3/8
सिरका और बेकिंग सोडा
सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण काली परत हटाने का तेज़ उपाय है. इस पेस्ट को बर्तनों पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें और पानी से धो लें, तुरंत चमक लौट आएगी.
4/8
मैदा और सिरका पेस्ट
मैदा, सिरका और नमक का मिश्रण भी असरदार क्लीनर है. इसे पेस्ट बनाकर बर्तन पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो दें. बर्तन पुराने से बिल्कुल नए जैसे दिखने लगेंगे.
5/8
मलमल के कपड़े से सफाई
बर्तनों की सफाई के बाद उन्हें मलमल या सूती कपड़े से अच्छे से पोंछें. ये तरीका नमी सोखकर बर्तनों को ज्यादा देर तक चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त रखता है.
6/8
राख या ऐश का इस्तेमाल
ग्रामीण इलाकों में आज भी राख से तांबे-पीतल के बर्तन चमकाए जाते हैं. ये तरीका प्राकृतिक और सस्ता है, जिससे बर्तन की काली परत आसानी से हट जाती है और चमक लौट आती है.
7/8
नियमित देखभाल जरूरी
अगर आप तांबे-पीतल के बर्तनों की नियमित सफाई करते रहेंगे तो उन पर जमी परत जल्दी नहीं जमेगी. हफ्ते में कम से कम एक बार घरेलू नुस्खों से सफाई करना सबसे बेहतर है.
8/8
पानी से सही तरीके से धोना
सफाई के बाद बर्तनों को हमेशा साफ और ठंडे पानी से धोकर तुरंत सुखाएं. अगर नमी बनी रहे तो फिर से काली परत जम सकती है, इसलिए तुरंत सुखाना बेहद जरूरी है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.