Copper Gives 6o Percent Return More Than Gold Silver People Starts Investing 8263335
सोना-चांदी छोड़ इस चीज में निवेश कर रहें हैं लोग, जानिए अचानक से क्यों बढ़ी मांग?
पिछले एक साल में इस चीज ने 60% तक का रिटर्न दिया. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, डेटा सेंटर्स और रिन्यूएबल एनर्जी में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. आइए जानते हैं ये क्या चीज है और लोग क्यों इसमें निवेश कर रहे?
इंडस्ट्रियल मेटल्स का एक बार फिर से दुनिया भर में गुणगान हो रहा है. रेस में सबसे आगे कॉपर है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, डेटा सेंटर्स और बढ़ती बिजली खपत ने इस मेटल की मांग को बढ़ा दिया.
People are also watching
2/7
कॉपर ने दिया शानदार रिटर्न
जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल में कॉपर ने करीब 60% का रिटर्न दिया. यानी अगर आपने एक साल पहले निवेश किया होता, तो आज आपका पैसा लगभग दोगुना हो चुका होता.
3/7
बाजार में तेजी से बढ़ रहे भाव
विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेजी इलेक्ट्रिक वाहनों, डेटा सेंटर और रिन्यूएबल एनर्जी की बढ़ती मांग की वजह से देखी गई. 6 जनवरी 2026 को कॉपर का भाव 6.09 डॉलर प्रति पाउंड दर्ज किया गया था.
4/7
वैश्विक सप्लाई की कमी
2026 में ग्लोबल कॉपर मार्केट में लगभग 1.5 लाख टन की कमी रह सकती है. अमेरिका द्वारा अतिरिक्त 6 लाख टन की खरीद ने सप्लाई और टाइट कर दी है. सप्लाई की कमी कीमतों को और बढ़ावा देती है.
5/7
भारत में किस भाव बिकता है कॉपर
भारत में भी कॉपर की कीमतों में तेजी देखी गई. MCX पर 29 दिसंबर 2025 को 1,392.95 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. हालांकि 9 जनवरी को यह 1,278.95 रुपये प्रति किलो पर आ गई.
6/7
रिटेल निवेशकों के लिए ऑप्शन कम
भारत में अभी कॉपर ETF या म्यूचुअल फंड उपलब्ध नहीं हैं. फिजिकल निवेश जैसे कॉपर बार या कॉइन भी आम लोगों के लिए आसान नहीं हैं. इसलिए एकमात्र विकल्प MCX पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग है.
7/7
फ्यूचर्स ट्रेडिंग जोखिम में
MCX फ्यूचर्स का 2.5 टन का लॉट साइज और कीमतों का उतार-चढ़ाव रिटेल निवेशकों के लिए जोखिम बढ़ाता है. लंबी अवधि में कॉपर की कहानी मजबूत है, लेकिन भारत में आम निवेशक इसका पूरा फायदा अभी नहीं उठा पा रहे. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.