Cough Cold Dur To Weather Change Do Not Take Medicines Make Kadha To Improve Immunity Kadha Hai Jaruri 5682286
सर्दी-जुकाम हो तो कफ सीरप-टेबलेट नहीं, काढ़ा पीएं, तस्वीरों में जानिए बनाने का तरीका-PICS
मौसम अब बदल रहा है और इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है. अगर जुकाम हो तो कफ सीरप-टेबलेट नहीं, काढ़ा पीएं, तस्वीरों में जानिए काढ़ा बनाने का तरीका-
मौसम बदल रहा है और इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ता है. सर्दी-जुकाम से, सीने में दर्द को साधारण घरेलू उपचार से भी ठीक किया जा सकता है.
People are also watching
2/10
हर्बल काढ़ा
दरअसल, किसी भी बीमारी से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो. किसी दवा गोली से ज्यादा फायदा हमें प्राकृतिक चीजों से मिलता है.
3/10
इम्यूनिटी बढ़ाता है काढ़ा
काढ़ा में कुछ खास औषधीय गुण होते हैं, ये ऐसी चीजों से तैयार किया जाता है जिस बनाने का सामान आपके किचन में ही मिल जाता है.
4/10
तुलसी का काढ़ा
काढ़ा को बनाने के लिए आपको चाहिए, 100 ग्राम, दालचीनी 10 ग्राम, तेजपत्ता 10 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम, छोटी इलायची के दाने 15 ग्राम और 10 ग्राम काली मिर्च.
5/10
तुलसी का काढ़ा ऐसे बनाएं
तेजपत्ता सौंफ अदरक इलायची, काली मिर्च सभी चीजों को पीसकर एक बरनी में भरकर रख लें. - दो कप पानी एक बर्तन में डालकर गरम करें.- जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें आधा छोटा चम्मच तैयार किया काढ़ा मिश्रण डालकर ढक दें. - थोड़ी देर तक उबलने दें फिर छानकर कप में डाल लें.- थोड़ा गरम रहने पर ही फूंक मारकर इस काढ़े का सेवन करें.
6/10
काढ़ा पीना है फायदेमंद
सर्दी जुकाम में नाक बंद होने और सीने में दर्द को कम करने के लिए यह काढ़ा बढ़िया माना जाता है. लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च का काढ़ा सर्दी जुकाम में फायदा पहुंचाता है. इस काढ़े से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है. अदरक का रस गले की खराश को कम करता है.
7/10
काढ़ा है जरूरी
लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च का काढ़ा बनाने के लिए एक बर्तन में दो कप पानी, 7-8 तुलसी के पत्ते, 5 काली मिर्च, 5 लौंग और एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया अदरक लें. इसे मध्यम आंच पर रखकर 8-10 मिनट तक उबालें. इसे छान लें और हल्का गुनगुना ही पीएं.
8/10
Kadha cold cough
9/10
काढ़ा ऐसे बनाएं
इलायची शहद वाला काढ़ा बनाने के लिए एक बर्तन में दो कप पानी में 1 चम्मच इलायची पाउडर डालकर कम से कम 10 मिनट तक उबालें. फिर छानकर गिलास में डाल सें. हल्का गुनगुना रहने पर एक चम्मच शहद डालकर घोलें और पी लें.
10/10
तुलसी से बनी चाय
लौंग-तुलसी और काला नमक का काढ़ा जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है. इस तरह का काढ़ा बनाने के लिए एक बर्तन में दो गिलास पानी धीमी आंच पर रखें. इसमें 8-10 तुलसी के पत्ते, 5 लौंग डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी आधा हो जाए तो एक कांच की गिलास में छान लें. इसमें स्वादानुसार काला नमक मिला लें. गुनगुना ही पी जाएं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.