Countries With Most Mosquitoes World List Dangerous Diseases Malaria Dengue 8269349
दुनिया के इन देशों में पाए जाते हैं सबसे ज्यादा मच्छर, काट-काटकर सूजा देते हैं लोगों का शरीर
GK News: पिद्दी सा दिखने वाले मच्छर इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं दुनिया में सबसे ज्यादा मच्छर कहा पाए जाते हैं.
पिद्दी सा दिखने वाले मच्छर इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं. इनके काटने से होने वाली बीमारियों की वजह से हर साल लाखों लोगों की जान जाती है. इस स्टोरी में हम आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं जहां सबसे ज्यादा मच्छर पाएं जाते हैं.
People are also watching
2/6
दुनिया में कहां पाए जाते हैं सबसे ज्यादा मच्छर?
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड और भारत में सबसे ज्यादा मच्छरों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जहां इनकी संख्या सैकड़ों में बताई गई है.
3/6
यहां पाई जाती है सबसे ज्यादा प्रजातियां
रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में 447, इंडोनेशिया में 439, मलेशिया में 415, थाइलैंड में 379 और भारत में 338 मच्छरों की प्रजातियां मौजूद हैं.
4/6
गर्म और नम मौसम
इन देशों में मच्छर ज्यादा होने की वजह वहां का गर्म और नम मौसम है. ऐसी जलवायु मच्छरों को तेजी से बढ़ने और लंबे समय तक जीवित रहने में मदद करती है.
5/6
कहां पनपते हैं सबसे ज्यादा मच्छर?
मच्छरों की प्रजातियां ज्यादा उन देशों में ज्यादा पनपती हैं, जो पहाड़, जंगल, नदियों, समुद्र तटों और द्वीपों के पास तेजी से पनपते हैं, जहां पानी और हरियाली दोनों भरपूर मिलती है.
6/6
ब्राजील में क्यों पाए जाते हैं सबसे ज्यादा मच्छर?
ब्राजील में सबसे ज्यादा मच्छर पाए जाते हैं क्योंकि वहां अमेजन जैसे बड़े वर्षावन और पूरे साल गर्म-नम मौसम रहता है. भारत और थाइलैंड में भी मच्छरों की संख्या अधिक है, लेकिन ब्राजील से कम है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.