Country With Most Languages In World India America China Gk News 8354990
किस देश में सबसे ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं? भारत की रैंक देखकर हैरानी होगी
General Knowledge: आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि दुनिया में भाषा का जन्म कब और कैसे हुआ? साथ ही ये भी जानेंगे कि किस देश में सबसे ज्यादा भाषा बोली जाती है?
इंसानों के बीच बोली जाने वाली भाषा कैसे बनी, इसका अब तक एक जवाब पक्का नहीं हो पाया है. लेकिन समय-समय पर कई थ्योरी सामने आई हैं, जो बताती हैं कि लोग धीरे-धीरे आवाजों और इशारों से बोलना सीख गए.
People are also watching
2/8
Ding-Dong Theory क्या कहती है?
Jan Baudouin de Courtenay ने 1913 में Ding-Dong Theory दी. जिसके अनुसार इंसान ने चीजों की आवाज की नकल करके शब्द बनाए - जैसे घंटी की डिंग-डोंग आवाज.
3/8
दुनिया में इस वक्त कितनी भाषा बोली जाती है?
आज पूरी दुनिया में 7000 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं. जो अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और समुदायों की पहचान को दर्शाती हैं.
4/8
Papua New Guinea
दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाएं पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में बोली जाती हैं. जहां करीब 841 भाषाएं हैं - यह संख्या किसी भी देश से सबसे ज्यादा है.
5/8
Indonesia
इंडोनेशिया (Indonesia) में 721 भाषाएं और नाइजीरिया 538 भाषाएं बोली जाती हैं. इन देशों में अलग-अलग समुदाय और द्वीपों की वजह से भाषा विविधता बहुत ज्यादा है.
6/8
India
लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है, जहां करीब 459 भाषाएं बोली जाती हैं. यहां की संस्कृति, इतिहास और अलग-अलग राज्य इस विविधता की वजह हैं.
7/8
लिस्ट में और किन-किन देशों के नाम
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, मैक्सिको, कैमरून और ब्राजील जैसे देशों में भी सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं. जिनमें कई आदिवासी और प्रवासी भाषाएं शामिल हैं.
8/8
आज भी बन रही हैं भाषाएं
भाषाएं आज भी बदल रही हैं और नई बन रही हैं. अलग-अलग समाज, संस्कृति और टेक्नोलॉजी के कारण भाषा लगातार विकसित होती रहती है. जिससे दुनिया और भी विविध बनती जा रही है. (Photo from Freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.