bollywood
कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'जनता कर्फ्र्यू’ की अपील का बॉलीवुड में जबर्दस्त असर देखा गया. इस दौरान सड़कों पर अभूतपूर्व सन्नाटा पसरा रहा और शाम पांच बजे लोगों ने अपने घरों की बाल्कनी और दहलीज पर थाली, शंख और ताली बजाकर संकट की इस घड़ी में राष्ट्रसेवा कर रहे लोगों के प्रति सम्मान जाहिर किया. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर श्रद्धा कपूर और अक्षय कुमार ने भी कोरोना से जंग लड़ने में सबसे आगे खड़े वीरों को सम्मान दिया. बॉलीवुड सितारों ने अपनी बालकनी से नायकों का सम्मान किया. प्रधानमंत्री के ही आह्वान पर लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच अपने फर्ज को अंजाम दे रहे चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े अन्य लोगों के सम्मान में अपने घरों की बाल्कनी और दहलीज पर खड़े होकर थाली, शंख, घंटी और तालियां बजायीं. यहां देखिए बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें...






