Cow Urine
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोबर के बाद अब गौमूत्र की खरीद की शुरूआत होने वाली है. यहां गौमूत्र चार रुपये लीटर की दर से खरीदा जाएगा. बताया गया है कि राज्य में गौमूत्र की खरीद की शुरूआत 28 जुलाई हरेली तिहार के मौके से होगी. प्रथम चरण में प्रत्येक जिले के दो चयनित स्वावलंबी गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की जाएगी. गौठान प्रबंध समिति पशुपालक से गौ-मूत्र क्रय करने हेतु स्थानीय स्तर पर दर निर्धारित कर सकेगी.