सीपी राधाकृष्णन बनें देश के नए उपराष्ट्रपति
महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर यह मुकाबला अपने नाम किया. मंगलवार को घोषित नतीजों में राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए. इस जीत के साथ ही राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं.