क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो समझ लें ये बातें
क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जो आपको पहले खर्च करने की सुविधा देता है. इसका बिल आप महीने के आखिर में पेमेंट करते हैं. कई लोग क्रेडिट कार्ड के बिल को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं. वो ड्यू डेट को इग्नोर कर देते हैं और अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी दिन पेमेंट करते हैं. ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जब यूजर क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट का इस्तेमाल कर लेते हैं. जब बिल आता है, तो उसे भरते ही नहीं. एक समय पर लाखों का बिल बकाया रह जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाने पर आपके खिलाफ कोई केस बनता है? आपकी गिरफ्तारी हो सकती है? कानूनी झमेलों से बचने के लिए आपको किन बातों पर गौर करना चाहिए?