क्रेडिट कार्ड से कैश विदड्रॉ की सुविधा
डिजिटल वर्ल्ड और विंडो शॉपिंग के इस दौर में क्रेडिट कार्ड की डिमांड तेजी से बढ़ी है. ईजी EMI की वजह से ज्यादातर लोग कोई बड़ी शॉपिंग कैश में करने के बजाय क्रेडिट कार्ड से करना पसंद करते हैं. मंथ एंड में जब पैसों की तंगी हो जाती है, तो ऐसे समय में क्रेडिट कार्ड बहुत साथ देता है.जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड से कैश भी विदड्रॉ किया जा सकता है. तकरीबन सभी ATM में क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने की सुविधा मिलती है. हालांकि, इसपर बैंक काफी चार्ज वसूलते हैं.

