क्रेडिट कार्ड को लेकर कभी न करें ये गलतियां
क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जो आपको पहले खर्च करने की सुविधा देता है. इसका बिल आप महीने के आखिर में पेमेंट करते हैं. कई लोग पहली बार क्रेडिट कार्ड यूज़ करते हैं और ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके बाद उनके पास पछताने के सिवा और कोई चारा नहीं होता. जब आप स्विप करते हैं, पैसा तुरंत नहीं जाता. यही वजह है कि लोग जरूरत से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं. बाद में बिल आता है, तब असली झटका लगता है. इसलिए अगर आप पहली दफा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो आपको 5 बातें हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए.





