आज हर किसी के पास हैं 2-3 क्रेडिट कार्ड
आज के दौर में क्रेडिट कार्ड हमारी जीवनशैली का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो, डाइनिंग हो या फिर कोई इमरजेंसी मेडिकल खर्च, क्रेडिट कार्ड एडवांस्ड फंड पाने का सबसे आसान और तेज जरिया है. यही कारण है कि आज लगभग हर व्यक्ति के वॉलेट में दो से तीन क्रेडिट कार्ड होना आम बात है.