अब पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाता भारत
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव लगातार जारी है. इस बीच दोनों देशों की जब भी क्रिकेट मैदान पर भिड़ंत हुई है तो भारत पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रहे हैं और न ही उनसे कोई बात नहीं कर रहे हैं. सितंबर में आयोजित हुए पुरुष एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 3-3 बार भिड़े, इसके बाद अक्टूबर में महिला वर्ल्ड कप और हाल ही में संपन्न हुए अंडर 19 एशिया कप में दोनों देशों की भिड़ंत हुई. इस दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ नहीं मिलाने की अपनी मुहिम को जारी रखा.