Cricket Usman Khawaja Missed His First Test Double Hundred But Name Few Big Records 5937172
IND vs AUS: दोहरे शतक से चूके उस्मान ख्वाजा लेकिन भारत में नाम कर गए ये रिकॉर्ड्स
उस्मान ख्वाजा का भारत के खिलाफ यह पहला ही शतक था, जिसे वह दोहरे शतक में तब्दील करने के करीब पहुंच गए थे. लेकिन अक्षर पटेल की एक गेंद ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया.
ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अहमदाबाद टेस्ट में 180 रनों की मैराथन पारी खेली, जिसमें 21 चौके भी जमाए. यहां उनके पास दोहरा शतक जमाने का मौका था लेकिन वह चूक कर गए.
People are also watching
2/5
मैथ्यू हेडन के बाद दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज
ख्वाजा 21वीं सदी में भारत के खिलाफ भारत में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं. मैथ्यू हेडन ने भारत में भारत के खिलाफ दोहरा शतक जमाया था.
3/5
बॉलों के लिहाज से भारत में AUS बल्लेबाज की सबसे लंबी पारी
उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत में भारत के खिलाफ सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने इस पारी के लिए 422 गेंदों का सामना किया. उनसे पहले यह रिकॉर्ड ग्राहम येलोप के नाम था, जिन्होंने 1979 में कोलकाता टेस्ट में 379 गेंदों का सामना किया था.
4/5
ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत में तीसरा सर्वोच्च स्कोर
ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत में भारत के खिलाफ यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर है. ख्वाजा से आगे हैं- डीन जोन्स- 210 रन, चेन्नई 1986 मैथ्यू हेडन- 203 रन, चेन्नई 2001 उस्मान ख्वाजा- 180 रन, अहमदाबाद 2023 स्टीव स्मिथ- 178* रन, रांची 2017
5/5
भारत में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
ख्वाजा की इस बेहतरीन पारी के दौरान कैमरुन ग्रीन (114) ने भी बेहतरीन पारी खेली और 5वें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा भारत में यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इनसे आगे एलन बॉर्डर और किम ह्यूज की जोड़ी हैं, जिन्होंने 1979 चेन्नई टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए मिलकर 222 रन जोड़े थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.