अकरम खान
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक अकरम खान की शादी सबीना अकरम से हुई है. बांग्लादेश के एक अन्य पूर्व कप्तान और चयनकर्ता फारुक अहमद की शादी शाहरिया यास्मीन से हुई है. दिलचस्प बात यह है कि सबीना और शाहरिया दोनों बहनें हैं. अकरम और फारुक रिश्तेदार हैं. दोनों 1990 के दशक से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत तक बांग्लादेश के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं.