क्रिमिनल जस्टिस 2 में सुरवीन चावला
वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस (Criminal Justice Season 4) में सुरवीन चावला ने अंजू नागपाल का किरदार निभाया है. जो डॉक्टर राज नागपाल की पत्नी हैं. राज का रोशनी नाम की नर्स के साथ अफेयर चल रहा है जो उनकी बीमार बेटी की देखभाल करती है. फिर एक दिन अचानक रोशनी का मर्डर हो जाता है वो भी राज नागपाल के घर में. शक की सुई अंजू पर घूमती है. मर्डर वेपन भी उसी के बैग से मिलता है. साथ ही लीक होता है राज और अंजू का कार में किस करते हुए एक वीडियो. जबकि दोनों एक साल से अलग रह रहे होते हैं. फिर ये वीडियो कहां से आता है. क्या वाकई दोनों सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए अलग रह रहे होते हैं. क्या सच में अंजू ने रोशनी का कत्ल है? क्या है सच्चाई? इसकी तह तक जाने की जिम्मेदारी पकंज त्रिपाठी लेते हैं जो इस वेब सीरीज में एक वकील का किरदार निभा रहे हैं. सुरवीन चावला की बात करें तो वो असल जिंदगी में 5 बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं.