सोशल मीडिया से इकट्ठा किया चंदा, अब जान लें कानून
आपने राह चलते कई बार देखा होगा कि कुछ लोग बांस-बल्ली लगाकर और टेबल पर कंटेनर या बॉक्स रखकर किसी मंदिर या मस्जिद के निर्माण के लिए चंदा मांगते हैं. किसी भंडारे या सार्वजनिक पूजा के लिए भी चंदा लिया जाता है.अगर किसी गरीब परिवार में बेटी की शादी होती है,तो मोहल्ले के लोग कुछ पैसे इकट्ठा करके उनकी मदद कर देते हैं. समय के साथ-साथ जब टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ा, तो मदद मांगने के तरीके भी बदलने लगे. अब सोशल मीडिया के जरिए आराम से चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. टेक्निकल टर्म में इसे क्राउडफंडिंग कहते हैं.