Cuttack Unique City With Same Name Backwards And Forwards History Story Facts Explained 8204148
देश का वो यूनिक शहर जिसका नाम उल्टा-सीधा एक जैसा, दिलचस्प है इसकी पूरी कहानी
Unique City Of India: देश में एक ऐसा यूनिक शहर भी है जिसका नाम उल्टा कर दें तो भी बिल्कुल वैसा ही रहता है. इसकी दिलचस्प कहानी जानकर हर कोई हैरान रह जाता है.
भारत में दिल्ली जनसंख्या में सबसे बड़ा और मुंबई एरिया में सबसे बड़ा शहर है लेकिन नाम उल्टा लिखो या सीधा एक जैसा रहने वाला सिर्फ कटक है. उड़ीसा का ये शहर ऐसा यूनिक है कि नाम पलटने पर भी नहीं बदलता.
People are also watching
2/7
कटक का नाम क्यों स्पेशल है?
कटक भारत का इकलौता शहर है जिसका नाम उल्टा या सीधा लिखो बिल्कुल एक जैसा रहता है. जीके वाले भी अक्सर इसका जवाब नहीं दे पाते लेकिन अब आप जान गए.
3/7
कटक शहर की स्थापना कब हुई?
कटक का इतिहास करीब 1000 साल पुराना है और 989 ईस्वी में केसरी राजवंश के नृप केशरी ने इसकी स्थापना की थी. करीब एक हजार साल तक ये ओडिसा की राजधानी रहा.
4/7
कटक पर किस-किस ने राज किया?
कटक पर गंग वंश और सूर्य वंश ने शासन किया फिर 16वीं सदी के बाद अफगान मुगल और मराठों का प्रभाव रहा. 1803 में ब्रिटिश शासन में आया और प्रशासन-न्याय का बड़ा केंद्र बना.
5/7
कटक किस चीज के लिए फेमस है?
मध्यकाल में कटक रेशमी-सूती कपड़ों के लिए मशहूर था लेकिन अब चांदी के तारों की नाजुक कलाकारी यानी ताराकाशी कला के लिए दुनिया भर में जाना जाता है.
6/7
ब्रिटिश काल में कटक का रोल?
ब्रिटिश राज में कटक शिक्षा और आधुनिक शहर व्यवस्था का बड़ा केंद्र बना. प्रशासन और न्याय व्यवस्था यहां से चलती थी.
7/7
कटक की खासियत क्या है?
कटक नाम की ये खासियत कि उल्टा-सीधा एक जैसा है और हजार साल पुराना इतिहास ताराकाशी कला इसे पूरी तरह यूनिक बनाते हैं. ओडिसा का ये शहर सच में दिलचस्प है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.