साइबर फ्रॉड से बचना है तो तुरंत कर लें ये काम
डिजिटलाइजेशन से हमारी जिंदगी आसान तो बहुत हुई है. इसके साथ-साथ इसने तमाम मुश्किलें भी बढ़ाई हैं. हैकर्स आपके गैजेट के जरिए कब आपकी पर्सनल लाइफ और आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच जाए, कहा नहीं जा सकता. पहले फर्जी फोन कॉल, ईमेल के जरिए फ्रॉड होता था. फिर लॉटरी, SIM हैकिंग, चिट फंड और पार्सल डिलिवरी स्कैम शुरू हुआ. अब स्कैमर्स ने साइबर फ्रॉड का नया तरीका ढूंढ निकाला है. इसे डिजिटल अरेस्ट स्कैम कहते हैं.