चक्रवाती मोंथा से आंध्र पर मंडराया खतरा
चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclone Montha) आंध्र प्रदेश में एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास टकरा सकता है. इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका है.