नंबर 1 बॉलर RCB के साथ नहीं
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने IPL इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के नाम बताए हैं. अपनी इस लिस्ट में स्टेन ने जिसे नंबर 1 के रूप में चुना है. वह खिलाड़ी अब भी इस लीग में खेल रहा है लेकिन टीम को कामयाबी दिलाने के बावजूद अब वह इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. RCB ने 5 सीजन पहले ही इस गेंदबाज से अपना नाता तोड़ लिया. डेल स्टेन ने क्रिकेट वेबसाइट 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से बातचीत में यह रैंकिंग दी.





