Dallol Ethiopia Earth Second Planet Acid Water Poison Air Dangerous Place Facts 8307934
धरती पर ही बसा है दूसरा ग्रह, झीलों में बहता तेजाब और हवाओं में जहर..सांस लेना भी होता है जानलेवा!
Dallol Ethiopia: इथियोपिया का डैलोल इलाका धरती पर ‘दूसरे ग्रह’ जैसा है, यहां का पानी बिल्कुल तेजाब जैसा लगता है और हवा में जहर घुला हुआ है. आइए जानते हैं इसके बारे में यहां..
धरती पर एक ऐसी जगह है जहां नजारा किसी दूसरे ग्रह जैसा लगता है. यहां का पानी तेजाब जैसा खतरनाक है और हवा में जहर घुला है.
People are also watching
2/7
आंखों में क्यों होती है जलन?
यहां की जमीन चमकीले पीले रंग की दिखती है और नमक के क्रिस्टल पैरों तले चटकते हैं. चारों ओर सड़े अंडों जैसी तेज बदबू आती है. हवा में तेजाब का धुआं मिला है, जिससे आंखों में जलन शुरू हो जाती है.
3/7
धरती पर कहां है ये जगह?
ये जगह अफ्रीका के इथियोपिया में स्थित जिसका नाम डैलोल है. वैज्ञानिक इसे धरती पर ‘नर्क का द्वार’ कहते हैं.
4/7
पानी तेजाब से ज्यादा खतरनाक
यहां का पानी इतना खतरनाक है कि उसका pH स्तर शून्य से नीचे चला जाता है. यह बैटरी के तेजाब से भी ज्यादा नुकसान कर सकता है. यहां की झीलों और तालाबों में एक कोशिका वाला जीव भी जिंदा नहीं रह सकता है.
5/7
पानी रंग बिरंगा क्यों है?
यहां के रंग-बिरंगे पानी में सल्फर, लोहा और तांबे जैसे तत्वों मिले हुए है. जिसकी वजह से पीला, लाल और हरा दिखाई देता है. जमीन के नीचे मौजूद लावा की गर्मी नमक से टकराकर केमिकल रिएक्शन करती है, जिससे यह इलाका बहुत ही खतरनाक बन जाता है.
6/7
कितना रहता है इसका तापमान?
यहां औसत तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है. हवा में क्लोरीन और सल्फर डाइऑक्साइड गैस तैरती रहती है. ऐसे में यहां अगर कोई सांस लेता है तो कुछ ही देर में उसके फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं.
7/7
घूमने जाते हैं लोग
इसके बावजूद यहां लोग घूमने के लिए आते हैं, यहां कोई पक्की सड़क या होटल नहीं है, केवल टेंट में रुकना पड़ता है
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.