टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर सवाल
बुधवार को साउथ अफ्रीका की टीम चैम्पियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई. टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर ने इस हार के लिए टूर्नामेंट के कार्यक्रम को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा दुबई से लाहौर आकर खेलना टीम के लिए यह आदर्श स्थिति नहीं थी. साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड से 50 रनों से मैच हार गई.