candice18
Australia Cricket Team में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपने खेल के प्रदर्शन से दुनिया में एक अलग मुकाम बनाया है मगर ऐसे खिलाड़ी बहुत कम हुए हैं जिन्होंने विवादों और परेशानियों से जूझते हुए भी निरंतर अपने प्रदर्शन से टीम का मनोबल बढ़ाया है. डेविड वार्नर ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों में एक नाम है. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने एडिलेड के मैदान पर इतिहास रच दिया है. वार्नर एडिलेड ओवल स्टेडियम में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ वार्नर ने पूर्व दिग्गज सर डोनाल्ड ब्रैडमेन (Sir Don Bradman) के इसी मैदान पर बनाए नाबाद 299 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वार्नर ने 418 गेंदों पर 335 रन की पारी खेली जो कि टेस्ट क्रिकेट में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का बनाया दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है. वार्नर ने पूर्व खिलाड़ियों मार्क टेलर (Mark Taylor) और ब्रैडमेन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 334-334 रनों की नाबाद पारियां खेली थी. हालांकि इस सूची में मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली 380 रनों की पारी के साथ अब भी शीर्ष पर हैं. वार्नर की फैमिली ने हमेशा इनका साथ दिया है. हर अच्छे और बुरे परिस्थिति में वार्नर की पत्नी ने इनका हौसला बढ़ाया है और शायद यही वजह है कि वार्नर अपने बैन को खत्म करने के बाद और मजबूती से लौटे हैं. वार्नर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं. यह है वार्नर की पर्सनल लाइफ की कुछ तस्वीरें जो आपको उनके और करीब ले जाएगी. ये सभी तस्वीरें Candice Warner (वार्नर की पत्नी) की इंस्टाग्राम हैंडल से ली गई है.




