ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडीस वॉर्नर इस साल टोक्यो ओलंपिक में कॉमेंट्री करती दिखाई देंगी. उन्हें ऑस्ट्रेलिया चैनल 7 ने साइन किया है.
2/11
34 वर्षीय कैंडीस ओलंपिक में पुरुष और महिला ट्राएथलोंस और ओपन वाटर स्विमिंग इवेंट में कॉमेंट्री करेंगी.
3/11
उन्होंने एक चैट शो में बताया, 'मैं पुरुष और महिला ट्राएथलोंस और ओपन वाटर स्विमिंग इवेंट में कमेंट्री करूंगी. मैं इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि खेल मेरा पहला प्यार है.'
4/11
कैंडीस पिछले कुछ महीनों से अपनी तीन बेटियों की देखभाल कर रही हैं, जबकि उनके पति डेविड वॉर्नर इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं.
5/11
कैंडिस खुद भी एक स्पोर्ट्स खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने रोमांच और जोखिम से भरे वाटर स्पोर्ट्स में खूब हिस्सा लिया है.
6/11
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी रोमांच से भरपूर तस्वीरों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
7/11
इसके अलावा वह टीवी पर कई चैलेंजिंग रियल्टी शो में भी आ चुकी हैं.
8/11
वह समुद्र की ठंडी लहरों में जोशिले खेलों का हिस्सा रही हैं. उन्होंने 20 बार ऑस्ट्रेलिया का सर्फ लाइफ सेविंग राष्ट्रीय मेडल जीते हैं.
9/11
इसके अलावा उन्होंने 1999 और 2013 में न्यू साउथ वेल्स आयरनवुमेन चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया है.
10/11
कैंडिस ने अपने इस नए करार पर कहा, 'मुझे अपने खेल के साथ तो मौका नहीं मिला लेकिन मैं इस खेल की कॉमेंट्री का मौका पाकर भी बहुत खुश हूं.'
11/11
बता दें फिलहाल डेविड वॉर्नर आईपीएल खत्म होने के बाद भले अपने वतन लौट चुके हैं. लेकिन कोरोना वायरस के सख्त प्रोटोकॉल के चलते वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के एक होटल में ही क्वॉरंटीन में हैं और अभी तक अपने घर नहीं पहुंचे हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.