DDA की नई हाउसिंग स्कीम
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आजादी की 80वें साल पर अपनी नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है. 15 अगस्त 2026 को DDA की कर्मजीवी आवास योजना 2026 की शुरुआत हुई. इस योजना के तहत नरेला (पॉकेट 11, सेक्टर A1-A4) में रेडी-टू-मूव फ्लैटों पर 25% का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है. पहले ही दिन 1218 में से 661 यानी 50% से ज्यादा फ्लैट बिक गए. इससे सभी 1-BHK यूनिट्स हाथों-हाथ बुक हो गईं. अब 2BHK और 3BHK फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.





