DAC की अगली बैठक 26 दिसंबर को
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की युद्धक क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए हर स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को होने वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की अगली बैठक होने वाली है. इस बैठक में तीनों सेनाओं के लिए कुछ खास हथियारों की खरीद को मंजूरी मिलने की उम्मीद है.