Dehradun Ka Naam Kis Guru Ke Naam Par Pada Drona Cave Mystery Of Mahabharata
देहरादून की इस गुफा में छिपा है गुरु द्रोणाचार्य का गुप्त इतिहास, सीक्रेट साधना के चलते हुई थी मशहूर
क्या आप जानते है देहरादून की उस रहस्यमयी गुफा के बारे में जहां गुरु द्रोणाचार्य ने सालों तक साधना की थी. अब लाखों की संख्या में लोग इस गुफा में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.
देहरादून में एक गुफा काफी ज्यादा फेमस है. माना जाता है इस गुफा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे शिवलिंग देखने को मिलते हैं. इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग इस गुफा को देखने के लिए पहुंचते हैं.
People are also watching
2/6
देहरादून को दिया जाता है इन गुरू का नाम
बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को गुरू द्रोणाचार्य की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि इस जगह पर गुरु द्रोणाचार्य ने रहकर बरसों तक तपस्या की थी.
3/6
रहस्यमयी गुफा का सच
देहरादून के पहाड़ों में वैसे तो कई गुफाएं देखने को मिलती हैं पर इनमें जो गुफा सबसे ज्यादा विशेष है उसका नाम है द्रोण गुफा. इस गुफा के इतिहास महाभारत काल से जोड़ा जाता है. ये गुफा प्राचीन शिव मंदिर के अंदर है. इसी वजह से इस मंदिर को द्रोण गुफा शिव मंदिर भी कहा जाता है.
4/6
गुफा पर नजर आती हैं कई आकृतियां
इस गुफा की चट्टानों पर भगवान गणेश और नंदी महाराज की कई आकृति उभरी हुई नजर आती हैं. जो भी लोग देहरादून आते हैं वो इस गुफा को जरूर देखने जाते हैं.
5/6
गुफा को माना जाता है चमत्कारी
इस मंदिर के पुजारी कहते हैं कि गुरु द्रोणाचार्य ने इस गुफा में तप किया था. इस गुफा में हजारों जल धाराएं यहां मौजूद शिवलिंगों पर गिरती हैं. जिसकी वजह से लोग इसे चमत्कारी गुफा भी कहते हैं.
6/6
बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इस गुफा में
धार्मिक मान्यताओं के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचके हैं और यहां आस्था से चुन्नी बांधते हैं. ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो सके.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.