आंखों पर भी पड़ रही प्रदूषण की मार
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण अब केवल सांसों की बीमारी तक सीमित नहीं रह गया है. हवा की गुणवत्ता में गिरावट का सीधा और गंभीर असर लोगों की आंखों पर भी पड़ रहा है. स्मॉग और हवा में मौजूद जहरीले सूक्ष्म कणों के कारण आंखों में जलन, सूखापन और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं.