प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से होगी और देहरादून में कार्यक्रम खत्म.
People are also watching
2/8
दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन
यात्रा के दौरान, पीएम मोदी देहरादून में एक बड़े कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून (Delhi-Dehradun Expressway) आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे.
3/8
कितना लंबा है ये एक्सप्रेसवे? बनाने में कितना खर्च आया
आपको बता दें 6-लेन का यह एक्सप्रेसवे लगभग 213 किलोमीटर लंबा है. इसे बनाने में 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं.
4/8
2.5 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से देहरादून का सफर
अभी दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6 घंटे या उससे ज्यादा लगते हैं. लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बाद यह सफर घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा.
5/8
रास्ते में मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
इस प्रोजेक्ट में - 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), 4 बड़े पुल और 12 जन सुविधा केंद्र (फूड, टॉयलेट, रेस्ट एरिया) शामिल हैं.
6/8
हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम से लैस
पूरे कॉरिडोर पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATM) लगाया गया है, जिससे ट्रैफिक कंट्रोल और सेफ्टी बेहतर होगी.
7/8
एक्सप्रेसवे पर टोल कितना होगा?
अगर बात की जाए इस पर टोल कितना होगा? तो इसकी अभी फाइनल डिटेल सामने नहीं आई है. अनुमान है कि पूरा सफर लगभग 400 से 600 रुपये के बीच हो सकता है.
8/8
स्पीड लिमिट के बारे में भी जान लें
स्पीड लिमिट - एक्सप्रेसवे स्टैंडर्ड के अनुसार, 100–120 km/h हो सकती है. इसके अलावा, पब्लिक के लिए फूड कोर्ट और रेस्ट एरिया, पेट्रोल पंप / EV चार्जिंग स्टेशन, इमरजेंसी हेल्प (एंबुलेंस, क्रेन) और CCTV और 24x7 मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं होंगी. (Photo from PTI, ANI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.