गुरुग्राम के ट्रैफिक में फंसने की टेंशन खत्म
दिल्ली-NCR के लिए मेट्रो किसी लाइफ लाइन से कम नहीं है. हर दिन हजारों लोग मेट्रो में सफर करते हैं. गुरुग्राम और नोएडा में ऑफिस जाने वाले के लिए मेट्रो पैसे और वक्त दोनों बचाती है. अभी तक दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी 2 घंटे में पूरी होती है. मेट्रो में सफर किया, तो भी 1 से डेढ़ घंटे लग जाएंगे. लेकिन, अब जल्द ही आप दिल्ली से गुरुग्राम का सफर महज 25 मिनट में पूरा कर लेंगे. दिल्ली-गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर में इसके लिए 5 नए स्टेशन जोड़े जा रहे हैं.





