जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से मिली पहचान
दिल्ली का जंतर-मंतर आज देश का सबसे बड़ा धरना-प्रदर्शन स्थल माना जाता है. यहां हर साल हजारों लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आधिकारिक तौर पर धरना स्थल बनने के बाद यहां पहला प्रदर्शन साल 1993 में हुआ था. यह प्रदर्शन दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के तब के अध्यक्ष आशीष सूद ने केंद्र सरकार के एक आदेश के खिलाफ किया था. यकीन नहीं करेंगे आज वही आशीष सूद दिल्ली सरकार में अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.