Delhi Metro Daily Income: राजधानी दिल्ली में डीएमआरसी मेट्रो का जाल बिछा चुकी है. मेट्रो में हर रोज हजारों-लाखों लोग सफर भी करते हैं. मगर जानते हैं दिल्ली मेट्रो रोजाना कितना कमाती है.
1/8
दिल्ली मेट्रो की कमाई
दिल्ली मेट्रो की कुल कमाई वित्त वर्ष 2024–25 में लगभग 4,600.62 करोड़ रही. यह दिखाता है कि मेट्रो अब एक मजबूत कमाई करने वाला सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बन चुका है.
2/8
रोज का औसत
पूरे साल की कमाई को 365 दिनों में बांटें तो दिल्ली मेट्रो हर दिन करीब 12–13 करोड़ की कमाई करती है. यानी हर दिन लाखों यात्रियों से अच्छी आय होती है.
3/8
कितना मुनाफा है
वित्तीय वर्ष 2025 में कुल खर्च 4,187.83 करोड़ रहा. खर्च निकालने के बाद लगभग 412.79 करोड़ का ऑपरेटिंग सरप्लस यानी मुनाफा बचा.
4/8
कमाई में बढ़ोतरी
वित्तीय वर्ष 24 में मेट्रो का सरप्लस 371.52 करोड़ था. यानी 2025 में करीब 40 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जो बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट दिखाती है.
5/8
कोविड काल में नुकसान
कोविड-19 के समय यात्रियों की संख्या घटने से मेट्रो को नुकसान हुआ था. लेकिन पिछले 3 सालों में धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ी और कमाई फिर से पटरी पर आ गई.
6/8
कहां-कहां से होती है कमाई
दिल्ली मेट्रो की कमाई का बड़ा हिस्सा टिकट से आता है, लेकिन इसके अलावा विज्ञापन, प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, किराया, और कंसल्टेंसी जैसी सेवाओं से भी अच्छी इनकम होती है.
7/8
किन चीजों पर होता है खर्च
मेट्रो का खर्च बिजली, कर्मचारियों की सैलरी, मेंटेनेंस, ट्रेन संचालन और सुरक्षा जैसी सेवाओं पर होता है. यही कारण है कि कुल खर्च भी काफी बड़ा होता है.
8/8
कमाई बढ़ने के आसार
सरकार ने पिछले 5 सालों में करीब 128.5 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनों को मंजूरी दी है. नई लाइनों के शुरू होने से यात्रियों की संख्या और कमाई दोनों बढ़ने की उम्मीद है. (यह सारी जानकारी Storyboard18 से ली गई है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है).
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.