हर दिन 50 लाख से ज्यादा लोग मेट्रो में करते हैं सफर
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को दिल्ली का लाइफ लाइन कहा जाता है. हर दिन करीब 50 लाख से ज्यादा लोग मेट्रो से ट्रैवल करके ऑफिस, स्कूल-कॉलेज या अपने जरूरी काम पर आते-आते हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी मेट्रो पैसेंजरों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर कई नियम लागू किए हैं. इनकी अनदेखी करने पर आप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. हो सकता है कि आपको मेट्रो में आगे सफर करने से ही रोक दिया जाए. इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि मेट्रो में आपको कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए?